
मैं तेरी हो गई रे मेरे सांवरिया सरकार
Main Teri Ho Gai Re Mere Saanvariya Sarakaar lyrics
मैं तेरी हो गई रे मेरे सांवरिया सरकार,
तू यार मेरा दिलदार मेरा,
तू ही तो मेरा प्यार,
तुझसे जुड़ा है सांवरिया,
मेरा जन्म जन्म का नाता रे,
नजर घुमाई हर जगह पर,
कोई नही मुझे बाता रे,
एक नजर करम की करदे तू,
करती हूँ मैं इकरार,
रींगस से लेके निशान मैं,
खाटू नगरी आउंगी,
श्याम कुंड में नहा के बाबा,
तेरी ज्योत जगाउंगी,
एक अर्जी मेरी सुनले तू,
ओ जग के पालन हार,
अब प्रेम की सीमा पार हुई,
ना जगती हूँ ना सोती हूँ,
रो रो के असुवन से सांवरिया,
मैं अपना मुखड़ा धोती हूँ,
किस बात पे तू नाराज हुआ,
किस बात की है तकरार,
रसिको के चरणन की रज मस्तक,
मैंने श्याम लगाई है,
तेरे नाम की पगली हो गई मैं,
दुनिया ने हसी उड़ाई है,
ना भूले ‘पागल’ जनम जनम,
बाबा तेरा उपकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


