
मैं तो दीवाना हो गया नाकोड़ा भेरुजी भजन
लेना देना क्या इस जहान से,
दिल लगा नाकोड़ा के नाथ से,
भक्ति का रंग चढ़ गया,
कसम से,
मैं तो दीवाना हो गया,
जब से जुड़ा हूँ दरबार से,
नैना जो मिले है सरकार से,
तर्ज – श्याम का रंग चढ़ गया।
सुंदर छवि ये प्यारी छटाएं,
मन मेरे भाये दिल को लुभाए,
छोड़ तुम्हे अब वापस न जाये,
चरणों मे तेरे जीवन बिताये,
भक्त खड़े है ये कतार में,
आज नाकोड़ा दरबार में,
देख मगन हो गया,
चोखट पे जो शिश झुकाये,
भक्ति करे तेरी तुझको रिझाये,
दादा तू उनके संकट मिटाए,
नैया भवँर से पार लगाए,
तन मन जाँऊ तुझे वार के,
आये है दुनिया से हार के,
जाने कैसा तेरा असर है,
भक्ति को तेरी मन बेसबर है,
सब कहते है नाकोडा जिसको,
भक्त कहे वो प्रेम नगर है,
जन्मोजन्म इस रास्ते,
भटका में दादा तेरे वास्ते,
अब जाके तू मिल गया,
गायक – किशन गोयल बालोतरा।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

