
मैं तो लाई हूँ दाने अनार के,
मेरी मैया के नौ दिन बहार के।।
टैंट वाले तेरा क्या जाएगा-३,
मेरी मैया का पंडाल बन जाएगा,
बिजली वाले तेरा क्या जाएगा-३,
मेरी मैया का भवन जग मगाएगा,
हलवाई तेरा क्या जाएगा-३,
मेरी मैया का प्रसाद बन जाएगा,
ढोल वाले तेरा क्या जाएगा-३,
मेरी मैया का भजन बन जाएगा,
फूल वाले तेरा क्या जाएगा-३,
मेरी मैया का हार बन जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




