
मैं तो संग जाऊं बनवास,
स्वामी ना करना निराश,
पग पग संग जाऊं जाऊं बनवास,
हे मैं तो संग जाऊं बनवास,
उपर है अग्नि की छतरी नीचे तपती बाली,
पाँव में पड़ेंगें छाले ना जाओ बनवास ,
तुम हो सूर्यवंशी स्वामी रखो अपनी छाया,
छाव में चलूँ तुम्हारी तुम ही मेरी माया ,
जंगल बन मे घूमे हाथी भालू शेर और हिरना,
नारी हो तुम डर जाओगी,
ना जाओ बनवास ,
तुम तो योद्धावीर हो स्वामी तुम ही रक्षा करना,
बाण तुम्हारे काँधे सोहे संग हो तो क्या डरना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
