
मैं हूँ अपने कृष्णा का
कृष्णा है मेरे नाथ
जन्म जन्म का रिश्ता है यह
जन्म जन्म का साथ है
कृष्णा ही मेरे प्रीतम साजन
कृष्णा मेरी हर सांस है
रोम रोम यह कहता है कि
कृष्णा से मुझको प्यार है
कृष्णा भजन ही मेरा जीवन
कृष्णा रटन ही काम है
सांस सांस से रट लो जी कृष्णा
नाम रटन से भव पर है
कृष्णा ही मेरे जीवन धन है
कृष्णा मेरे भगवान है
कहती है यह दिल की धड़कन
सांस सांस से रट्टू जी कृष्णा
सांस सांस लू नाम रे
चरण कमल की भक्ति दे दो
चरणों मे रहे ध्यान रे
दासों की यह विनती सुन लो
बस इतनी अरदास रे
माया पे न रहे भरोसा
कृष्ण कृपा विशवास रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

