
मैया ओ मैया कभी मेरे घर भी आ जाना
कभी मेरे घर भी आ जाना निर्धन का मान बड़ा जाना
गंगा जल से तेरी चरण पखारू
चन्दन की चोंकी मैया तुम को बिठाऊ
मैया इक झलक दिखा जाना
घर मंदिर मेरा बना जाना
श्रधा से तुम को भोग मैं लगाऊ
चरणों में दाती तेरे शीश मैं निभाउ
माँ रुखा सुखा खा जाना बरसो की आस पूरा जाना
दाती तू मुझपे उपकार करना
आती ही रेहना घर में भंडार भरना
माँ सोये भाग जगा जाना अपनी किरपा बरसा जाना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
