
सर्व मंगल मांगल्ये, शिवेसर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते।।
मैया करूं गढ़काली तोरी आरती हो मां -2
मैया आरती मां बेल फूल चढ़ाउं वो मोरी मां -2
हल्दी कुंकू नारियल धूप दीप, कपूरल सजी थाल -2
आरती गढ़काली की- हो मैया-
आरती गढ़काली की गांव हरेक पवार -2
(मैया) करूं गढ़काली तोरी आरती ….
ब्रह्माण्ड की रखवाली तू, धारा नगर ठिकान -2
राजा भोज ल पायो-2, तोल बुद्धि अन ज्ञान -2
(मैया) करूं गढ़काली …….
यह धरती का कोना-कोना, फैला जो पवार -2
हम सब तोरे बेटा-2, देजो बुद्धि और ज्ञान -2
तेरे दर्शन का प्यासा, बेटा मां, करखेते पुकार -2
कर सबकी मनसा पूरी-2, धन्य होय सब पवार -2
कुलदेवी मां तू हमारी, कर देजो मां उद्धार -2
गांवरी गांव मैया कमसे, -2, तोरी महिमा अपार -2
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





