
मईया शेरावाली करती सबकी रखवाली,
आ जाओ आ जाओ मईया जी दरबार....
सजा दरबार तेरा माँ शेरावाली,
भक्तों की आज होने वाली है दिवाली,
हाथों में फूल माला, नाचे है हर बाला,
हलवे पूरी का भोग बनाया,
भाव से भक्तो ने भोग लगाया,
भावो की भूखी मईया पार करदे सबकी नईया,
मुरादे सबकी माँ पूरी करके जाना,
राजू को माँ तू ना तरसाना,
गाये महिमा सरगम थारी, बस कमी है तुम्हारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


