
मैया जी अपनी मुंडेर का,
मुझे कागा बना लो,
दिन रात कांं कां - ना ना,
दिन रात मां मां बोलूंगा.....
मैया जी अपनी चौखट का,
मुझे नंदी बना लो,
सबसे पहले दर मैं खोलूंगा,
मैया जी अपने आंगन का,
मुझे तोता बना लो,
तुम्हारी महिमा रटता डोलूंगा,
मैया जी अपने उपवन का,
मुझे कोयल बना लो,
मीठे राग सदा मैं बोलूंगा,
मैया जी अपने भवन का,
मुझे मोर बना लो,
छम छम नाचता डोलूंगा,
मैया जी अपने चरणों का,
मुझे दास बना लो,
राजीव को अपने चरणों का,
मैया जी दास बना लो ,
सदा चरणों का मैं होलूंगा,
©राजीव त्यागी
नजफगढ़ नई दिल्ली
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

