
मैया मुझको भी बुलाले,
अपने दरबार में,
मेरी हर सांस रुकी है,
तेरे इन्तजार में,
मईया मुझको भी बुलाले,
तर्ज – थोड़ा सा प्यार हुआ है।
मेरे जीवन का मैया,
एक तू ही है सहारा,
मैंने तुझको ही माना,
मैंने तुझको ही पुकारा,
और कोई न मिला,
सारे संसार में,
तेरे चरणों में मैया,
झुकता संसार सारा,
सबकी तू झोली भरती,
सबका करती है गुजारा,
भक्ति की शक्ति मिले,
तेरे दीदार में,
ऐसी है लीला तेरी,
ज्योत दिन रात जलती,
तेरी ही ज्योति से मैया,
सारी दुनिया है चलती,
देदे थोड़ी सी जगह,
तेरे दरबार में,
सुबह तुझसे ही होती,
शाम तुझसे ही ढलती,
तेरे आँचल में मैया,
ऐसी ममता है पलती,
अब तो आजाओ मैया,
मेरे परिवार में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




