
हनुमान मेरा रखवाला है,
किया दूर अंधेरा सब मेरा,
जीवन रोशन कर डाला है,
जय बाला जी, जय बाला जी, जय हो
सियाराम के सेवक बाबा माँ अंजनी के लाला,
खोल दिया तकदीर का मेरी बजरंगी ने ताला,
खुशियां लौट आई घर मेरे,
जब से मुझे इसने संभाला है,
भूले से भी न भूले जीवन भर ये उपकार,
मेंहदीपुर वाले बाबा का मिला है इतना प्यार,
इनकी शक्ति के क्या कहने,
लंका को राख कर डाला है,
संकटमोचन कहलाते हर संकट हरने वाले,
नासै रोग हरेगी पीड़ा हनुमत बीरा गाले,
बोलो जय जय जय बजरंग बली,
ये राम नाम मतवाला है,
लालध्वजा लहराए मुख से राम की महिमा गाये,
श्याम इसी ने श्री राम के बिगड़े काम बनाये,
लक्ष्मण की खातिर ले आये,
पर्वत ही बजरंग बाला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



