
मै हूँ बेटी तू है माता,
ये है जनम-जनम का नाता ।
माता रानियें तुझे मैं बुलाने आई हूँ,
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ -2
बच्चो से माँ रोज़ रोज़ रूठा न करो,
मेरे विश्वास को माँ झूठा न करो -2
छोडो गुस्से गीले सब,
माँ लगा लो गले अब ।
तेरी ममता की डोर को हिलाने आई हूँ,
मैं बातें कुछ सुनने सुनाने आई हूँ ।
आस्था का और न इम्तिहान लो,
निर्दोष विनय मेरी अब मान लो -2
पूरी कर भी दो आस,
माँ बिठा लो अपने पास ।
सच्ची श्रद्धा का भोग मैं लगाने आई हूँ,
अम्बे रानियें मैं तुझको बुलाने आई हूँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
