
मोर्वी नंदन
तर्ज:-हे दुःख भंजन मारुति नंदन
मोरवीनंदन,करूँ तेरा वंदन,दे सेवा तेरे द्वार
ये विनती तुमसे बारम्बार
याचक बनके द्वार खड़े हैं
हम तो नाथ तेरी शरण पड़े है
करुणानिधि हो,तुम भयहारी,देना प्यार दुलार
आशा मन विश्वास है तुम पर
श्याम दया अब करना हम पर
छुटे ना ये,द्वार तुम्हारा,करना ये उपकार
हम बालक,अन्जान तुम्हारे
पूजा अर्चन,कुछ नही जानें
देना चाकरी,तेरी सेवा की,नौकर रखना द्वार
पल पल सिमरन,होए निरन्तर
श्याम नाम का तारक मन्तर
तम अज्ञान,को दूर हटाये,रोशन हो संसार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

