मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे,राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम आएँगे तो, आंगना सजाऊँगी,
दीप जलाके, दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मों के सारे, पाप मिट जाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं, भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के, सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मैं तो रुचि रुचि, भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं, राम को खिलाऊँगी,
प्यारी प्यारी राधे, प्यारे श्याम संग आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल, हो जाएगा,
तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा,
राम सुंदर मेरी, किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे, राम आएँगे आएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएँगे ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

