
यशोदा जायो ललना मैं वेदन में सुन आई
Yashoda Jaayo Lalana Main Vedan Mein Sun Aai lyrics
यशोदा जायो ललना मैं वेदन में सुन आई,
मैं वेदन में सुन आई, पुरानन में सुन आई,
यशोदा जायो ललना.....
मथुरा में कान्हा जन्म लिया है,
गोकुल मैं बजे नगाड़े री मैं बेदन में सुन आईं,
ले वसुदेव चली गोकुल को,
यमुना ने चरण पखारे री मैं वेदन में सुन आई,
श्याम बदन पर पीली रंगोलियां,
याकेनैना भरे कजरारे री मैं बेदन में सुन आई,
कर शृंगार पूतना आई,
वाक्य क्षण में प्राण निकाले री मैं वेदन में सुन आई,
चंदन के पलना में कान्हा जी विराजे,
वाकी यशोदा नजर उतारे री मैं वेदन में सुन आई,
चंद्र सखी बाल कृष्ण छवि,
सब गांव में गीत बधाई री मैं वेदन में सुन आई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



