
याद में तेरी कृष्ण मुरारी
याद में तेरी कृष्ण मुरारी जोगन हो गई राधा प्यारी,
ढूंढ रही पनघट पे तुझको रो रो कर सखियाँ सारी,
सुना गोकुल सुना मधुवन और सुना सुना है वृन्दावन,
गउये तेरी बिलख रही है याद में तेरी मनमोहन,
गोपाल सुना सुना तुझ बिन ये ब्रिज है सारा,
सुनी है ब्रिज की गलियां सुना है कुञ्ज सारा,
सुनी कदम की ढाले सुना चमन है सारा,
यमुना का तट है सुना सुनी है जल की धरा,
सुनी है दिल की धड़कन विछड़ा जो श्याम प्यारा,
रोती है सारी सखियाँ बंसी ने ऐसा मारा,
राधा तेरी सिसकती बहती है आंसू धारा,
उदव मना के लाओ जरा श्याम सँवारे को,
कहना न चैन आता बिन श्याम जान जी को,
हमे श्याम से मिला दो एहसान हो तुम्हारा,
भगवान् से जुड़ा है नंदू का ऐसा नाता,
तेरी ज्योत के सहारे लिखता भजन गाता,
दो मीत श्याम मुझको लखा बने तुम्हरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

