
जिस पर कृपा हो बालाजी की,
वो भक्त कभी ना डोले,
वो भक्त प्यारा बजरंगी को,
जो जय सियाराम की बोले,
जय सियाराम...
मेहंदीपुर है धाम निराला,
जहाँ बिराजै बजरंग बाला,
किस्मत का जो खोले ताला,
राम राम की जपता माला,
भक्तों का संकट टाला है,
ये तो माँ अंजनी का लाला है,
ये तो लाल लंगोटे वाला है………..
मंगल और शनिवार को लगता,
दर पे मेला भारी,
बालाजी के दर्शन करने,
आते हैं नर नारी,
खाली झोलियाँ भरने वाला है,
सारे जग में धूम मची,
मेरे बालाजी बजरंगी,
दुष्टों का संहार करे,
अपने भक्तों के संगी,
जपे राम नाम की माला है,
जो भी जैसी आशा लेकर,
मेहंदीपुर में जाएं,
मनोकामना पूरी करते,
सोया भाग जगाए,
कहे सितारा, तारने वाला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

