
Shyam Aa Jaaiye
जय श्री श्याम, जय श्री श्याम,
श्याम…….
भक्तों ने हिल मिलकर, उत्सव मनाया है,
भक्तों ने मिल जुलकर, कीर्तन कराया है,
कमी आपकी, श्याम आ जाइये,
बस कमी आपकी, श्याम आ जाइये।
लटके फूलों की लड़ियां दरबार में,
महके अंतर की ख़ुशबू दरबार में,
जगमग जगमग ज्योत जली,
लगती कितनी भली भली,
पलकें सब की बिछी है, तेरी राह में,
तरसे प्रेमी तुम्हारे, तेरी राह में,
धिनक धिनक ढोलक बोले,
अमृत रस मुरली बोले,
कोई मेवा मिश्री लाया है,
कोई कंदूल भेंट में लाया है,
अपनी अपनी श्रद्धा से,
आये सब तुमसे मिलने,
रंग भाव भजन का निखरा यहाँ,
अटके श्याम बिहारी ढूंढे कहाँ,
वादा याद दिलाते हैं, नंदू क्यों तरसाते हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
