
रंग बिरंगे रंग लाया हूँ
रंग बिरंगे रंग लाया हूँ,
राधे रानी मैं हटके,
होरी खेलूंगा डटके,
ना होरी खेलूं सांवरिया,
क्यों तूं अपना सिर पटके,
बात करो पीछे हटके,
होली खेलूंगा डटके।।
सब रे रंग है मेरे बढ़िया,
पीलो डलवाया केसरिया,
जिस पर भी तेरा दिल अटके,
अरे बात करो पीछे हटके।।
कच्चे पक्के रंग है तेरे,
कपड़े हे जाएं भदरंग मेरे,
बिगड़े मोती घूंघट के,
आज नहीं छोडूंगा राधे,
करके आयो पक्के इरादे,
लायो रंग की कई मटके,
बात हकीकत कहे ‘अनाड़ी’,
टूटी है तेरी पिचकारी,
आगे पीछे क्यों झटके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

