
बाबाजी बड़े पोस्ट की दिलवा दो मुझे नौकरी
बाबाजी बड़े पोस्ट की दिलवा दो मुझे नौकरी,
सरकारी दास बना दो, लहरा दो अपनी मोरछड़ी,
नहीं है करनी है मुझे कोई छोटी मोटी,
थोड़ी सी तनख्वाह में अपनी चले ना दाल रोटी,
यही बात है पहली तुमसे, यही शर्त है आखिरी,
कोठी कार अपनी भी बाबा, तीन चार हो जाए,
मेरी तरफ जो ये तेरी नजर, जो एक बार हो जाए,
बीबी बालक संग में बाबा, करूँगा तेरी नौकरी,
चमत्कार खाटू वाले तू, एक बार दिखला दे,
बिना सिफ़ारिश, बिना घूँस के जॉब मेरी लगवा दे,
तेरे नाम का लड्डू बाँटू, भर भर टोकरी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


