
रख के छाज में देखो अपना लाल चल दिया
Ghabara Ke Dil Mein Mana Kar Diinadayaal Chal Diya lyrics
घबरा के दिल में मना कर दीनदयाल चल दिया,
रख के छाज में देखो अपना लाल चल दिया,
वासुदेव बिचारा कर्मों का मारा.....
डर डर के पांव रखता था अंधियारी रात में,
थरथर कांपे थी काया आंधी और बरसात में,
बेचैन सा होकर रात में करता ख्याल चल दिया,
मिल जाए ना कोई राह में मन में था घबराया,
चलता चलता बेचारा यमुना के तट पर आया,
जल ही जल में फिर तो वह मझधार चल दिया,
पहुंचा ही था बीच धार में जल एकदम चढ़ आया,
सीने से ऊपर देख जल वसुदेव घबराया,
लटकाया पैर हरी ने जल फिर ढाल चल दिया,
यमुना पार करके पहुंचा गोकुल के गांव में,
जहां नंद बाबा रहते थे हरि तेरी इंतजार में,
लेटा कर हरि को वहां पर माया के साथ चल दिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


