
राधा जपती है माला... (तेरे नाम की)
तेरे नाम की ओ श्यामा, तेरे नाम की
राधा जपती है माला...
वृंदावन में यमुना बहती
यमुना बहती, यमुना बहती
वहां लगती है डुबकी... (तेरे नाम की)
बागों से फूल लाऊं
सुंदर सुंदर हार बनाऊं
राधा गूँथती है माला... (तेरे नाम की)
राधा रानी संग सखी सहेली
सखी सहेली, सखी सहेली
उन्होंने रटन लगाई... (तेरे नाम की)
वृंदावन के बांके बिहारी
बांके बिहारी, बांके बिहारी
हमें चढ़ गई मस्ती... (तेरे नाम की)
वृंदावन में मुरली बजावे
मुरली बजावे, मुरली बजावे
सखियां रास रचाई... (तेरे नाम की)
बरसाने में फाग मनावें
लाल गुलाबी रंग उड़ावें
होली खेलती है राधा... (तेरे नाम की)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




