
राधा नाम जपते जपते मेरी उम्र बीत जाए
राधा नाम जपते जपते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मुझे मौत भी जो आये,
श्री वृन्दावन में आये,
तर्ज – तुझे प्यार करते करते।
मैं इक पतित अधम हूँ,
तुम हो पतीत पावन,
आये शरण मे तेरी,
भवपार कर दो मोहन,
दरवार पड़ा तेरे,
अपनाले या ठुकराए,
मैं अपने सर को तेरे,
चरणों मे यूं झुका दूँ,
तेरी इक झलक मिले तो,
दुनिया को मैं भुला दूँ,
मेरी रसना तेरी महिमा,
जिंदगी भर गुन गुनाये,
मुझे वृन्दावन बुलाया,
ये कृपा नही तो क्या है,
ब्रिज धाम में बसाया,
ये दया नही तो क्या है,
‘राजू बिदुआ’ तेरी रहमत,
सेवक ये तेरी करुणा,
जिंदगी भर न भूल पाए,
गायक – राजू बिदुआ देवरा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

