
शेरावाली माँ
लाटावाली माँ
ओ आँच तुम्हारे भक्त जनो पे आये क्यों,
जिसपे तुम्हारा हाथ है वो दुःख पाये क्यों,
आँच तुम्हारे भक्त जनो पे आये क्यों,
अम्बे रानी जय हो तेरी,
महा रानी जय हो तेरी,
देवा रानी जय हो तेरी,
जय हो तेरी जय हो...
तेरी दया से पत्थर भी तर जाते है,
एक ही पल में दुःख सभी हर जाते है,
शेरावाली माँ लाटावाली,
ओ जहाँ जलाये आशा की तू ज्योति माँ,
वहाँ के कंकर बन जाते है मोती माँ,
हो तेरा पुजारी संकट में घबराये क्यों,
आँच तुम्हारे भक्तजनो पे आये क्यों,
सूखे में तू जल थल करने वाली माँ,
गागर में तू सागर भरने वाली माँ,
हो जादू तेरा बोले है सिर चढ़ के माँ,
तू चाहे तो मुर्दो का दिल धड़के माँ,
ओ नाम दीवानो को मोह माया भटकाये क्यों,
महाकाली जय हो तेरी,
भद्रकाली जय हो तेरी,
खंडे वाली जय हो तेरी,
जब भी बरसे तेरी दया का बादल माँ,
आग का दरिया हो जाता है शीतल माँ,
ओ होनी को अनहोनी तुम ही करती हो,
संकटहरनी सबके संकट हरती हो,
ओ फिर ये तेरा गंगा नीर बहाये क्यों,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




