
राधा नाम है ऐसा जादू जो पापी को करदे साधु
Siidhe Saadhe Do Akshar Bhi Kya Kya Khel Dikhate Hai lyrics
सीधे साधे दो अक्षर भी क्या क्या खेल दिखते है
जब जब मुख से राधा निकले नज़र बिहारी आते है
गोविन्द बोलो बोलो गोपाल बोलो
राधा रमन हरी गोविन्द बोलो
राधा नाम है ऐसा जादू
जो पापी को करदे साधु
दुःख के शूल फूल बन जाये
जिनसे महके पल पल खुशबू
राधा नाम सुमिरन वाले मंज़िल अपनी पाते है
भटक जो जाये रहे कृष्णा राह दिखलाते है
राधा नाम की धार अजूबा
तू इस धार में जीवन नैया
जो भी तेरा कभी ना डूबा
अभी समय है छोड़ दे भैया
जो भी जान इस धार में तेरे
चिंता कभी ना घेरे है
कृष्णा कन्हैया उसकी
नैया भाव से पार लगते है
राधा नाम है ऐसा कुंदन
जो पत्थर को करदे चन्दन
राधा की जो कृपा होतो
आप ही टूटे जग के बंधन
राधा राधा जपने वाले दुःख से मुक्ति पाते है
राधा नाम खरा और सच्चा ज्ञानी जान बतलाते है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

