
कुञ्ज की हर गली मुस्कुराने लगी ,
राधिका श्याम के गीत गाने लगी,
श्याम के आगमन का समय आ गया,
हर तरफ जैसे मधु मॉस सा शाह गया,
देख कर राधिका के रति रूप को,
पुष्प उपवन का हर एक शरमा गेया,
साथ राधा का कोयल निभाने लगी,
मोर संकेत सा दे रहे नाच कर,
श्याम के आने का प्रेम बरसाने का,
हर तरफ लाल पीले है कुसम है खिले,
क्या है मतलब भला इनके खिल जाने का,
पवन भी प्रिय का सन्देश लाने लगी,
क्या दशा होगी जब सामने आएंगे,
श्याम बन में घंटन मन में छा जायेगे,
इस हिरदये की विरहे अग्नि को देख कर प्रेम ही प्रेम मुझपे बरसाए गे,
लाज की लाली मुख पे शाने लगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
