
राधे राधे राधे राधे राधे,
सबसे न्यारा है धाम ये प्यारा है,
राधे का बरसाना सबसे न्यारा है,
बरसाने के महलो में रसिको के मेले लगते है,
लिए हाथ में माला झोली राधे राधे भज ते है,
सबका सहारा है मुक्ति का द्वारा है,
सारे तीर्थ धाम घुमलो चाहे जाऊ और कही,
बंद नसीबो के दर खोले श्री राधे सरकार यही,
मिलता किनारा है ऐसा ये दवारा है,
भक्ति न मांगू शक्ति न मांगू न मैं जग में नाम,
संजय राज की इक तमना जन्म मिले बरसाना धाम,
ये गांव हमारा है,राशिको को प्यारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

