
राधे-राधे जपा करो
राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो
^राधे देगी, तुमको शक्ति, "मिलेगी तुमको, कृष्ण की भक्ति
राधे, कृपा दृष्टि बरसाया करो, राधे-राधे जपा करो,
राधे-राधे जपा करो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
^राधा रानी, है महारानी, "महिमा उनकी, सब जग जानी
राधे, चरणों में प्रीति किया करो, राधे-राधे जपा करो,
^भोली भाली, सीधी साधी, "वो है सबसे, न्यारी न्यारी
राधे, चरणों में शीश झुकाया करो, राधे-राधे जपा करो,
^राधे जू मैं, शरण तिहारी, "तुम्हरी कृपा से, मिले बिहारी
राधे, राधे शरण में जाया करो, राधे-राधे जपा करो,
^बृज मंडल में, गूँज है राधे, "कृष्ण की वो है, प्राण आराधे
ऐसी, युगल छवि पे बलि जाया करो, राधे राधे जपा करो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

