
राधे राधे रटते रहना
राधे राधे रटते रहना,अच्छा लगता है,
अब तो दर्शन हो जाएंगे ऐसा लगता है ,
राधे राधे......
ये दुनिया है झूठी माया क्यूँ भरमाया है,
फंसकर इसमे कुछ न मिलेगा ऐसा लगता है ,
अब तो दर्शन.......
मन में ज्योती जला ले बंदे राधा नाम की,
रटकर राधे तर जाएंगे ऐसा लगता है ,
कौन जगत में अपना है और कौन पराया है,
दुनिया का हर रिश्ता हमको सपना लगता है,
तोड़े सारे बंधन अब तो प्रभु को पाना है ,
पायला को भी प्रभु का सुमिरन अच्छा लगता है ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
