
भक्ति का दीप जलाये रखना
भक्ति का दीप मन में जलाये रखना,
प्रभु चरणों में मुझको बिठाये रखना,
भक्ति का दीप मन में......
मेरे नैनो को दर्शन तुम्हारा मिले,
मेरे प्राणो के तेरा सहारा मिले.....-2
अपनी ममता का अमृत लुटाये रखना,
मेरे स्वामी तेरे पग बहाती रहूं,
भक्ति पूजा से तुमको रिझाती रहूं.....-2
अपनी सेवा में मुझको लगाए रखना,
मेरे प्रभु गीत तेरे ही गाती रहूं,
अपने जीवन को पावन बनाती रहूं.....-2
मेरी भूलों को हर दम भुलाये रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





