
रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया,
रघुकुल नंदन कब आओगे
भीलनी की डगरिया,
मैं भीलनी शबरी की जाई,
भजन भाव ना जानूँ रै,
राम तुम्हारे दर्शन के हित,
बन में जीवन पालन रे,
चरण कमल से निर्मल कर दो,
दासी की झोंपड़िया,
रोज़ सवेरे बन में जाकर,
रास्ता साफ़ करती हूँ,
अपने प्रभु की खातिर बन में
चुन चुन के फल लाती हूँ,
मीठे मीठे बेरन की
भर लायी हूँ चदरिया ,
सुन्दर श्याम सलोनी सूरत,
नैनो बीच बसाऊँगी,
पद पंकज की रज धरी मस्तक,
चरणों में सीस नवाउंगी,
प्रभुजी मुझको भूल गए,
लो दासी की खबरिया,
,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
