
राम अयोध्या आए है,
घर घर में देखो फिर,
भगवा लहराया,
भारत में दोबारा,
राम राज आया,
घर घर दीप जलाओ,
रंगों की करो वर्षा,
500 वर्षों से था मन,
इस दिन के लिए तरसा,
भरत लखन शत्रुघ्न तीनों,
आज महल में आए है,
हनुमान जी मां सीता के,
चरणों में शीश झुकाए है,
राजतिलक की तैयारी,
हो गई है पूरी,
बरसों से जो गाथा थी,
सुनी अधूरी,
आए राम जब अवधपुरी तो,
भारत का अभिमान बड़ा,
हर हिंदू की छाती छप्पन,
हिंदू का सम्मान बड़ा,
दुनिया ने देख लिया,
राम का नजारा,
धरती पर झूम उठा,
आसमान सारा,
राम प्रभु के सेवक ने,
सेवक का फर्ज निभाया है,
जहां थी खाई कसम राम की,
मंदिर वही बनाया है,
उत्सव ये इतना बड़ा,
इतिहास रचाएगा,
बच्चा बच्चा भारत का,
मंदिर को सजाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




