
राम का नाम लेकर जो मर जायँगे,
वो अमर नाम दुनिया में कर जायेगे,
ये न पूछो के मर के किधर जायगे,
वो जिधर भेज देंगे उधर जायेगे,
टूट जाये न माला हरी नाम की ,
वर्ण अनमोल मोती बिखर जायेगे,
राम नाम की बेड़ी पे होकर सवार,
भव सागर से प्यारे हम तर जायेगे,
आप मानो न मानो ख़ुशी आप की,
हम मुसाफिर है कल अपने घर जायेगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
