
राम रस जिसने भी पिया उसका तो हो गया बेड़ा पार.....
राम रस भीलनी पी गयी सारा,
टोकरे पे बुला लिए भगवन,
बेर भीलनी के खाये भीलनी का हो गया बेड़ा पार,
राम रस मीरा पी गयी सारा,
कटोरे पे बुला लिए भगवन,
जहर का अमृत बणग्या मीरा का हो गया बेड़ा पार,
राम रस द्रौपदी पी गयी सारा,
सभा मैं बुला लिए भगवान,
चीर अम्बर पे ऐ अड गया द्रौपदी का हो गया बेड़ा पार,
राम रस नरसी पी गया सारा,
पाटडे पे बुला लिया भगवान,
भात हरनंदी का भर गया नरसी का हो गया बेड़ा पार,
राम रस अर्जुन पी गया सारा,
के रथ पे बुला लिए भगवान,
ज्ञान गीत का ऐ हो गया अर्जुन का हो गया बेड़ा पार,
राम रस संगत पी गयी सारा,
संगत ने बुला लिए भगवान,
दर्श संगत ने हो गये संगत का हो गया बेड़ा पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
