
देखो देखो,
राम राज ये आ गया,
भारत के घर घर में,
भगवा छा गया,
छा गया, छा गया,
छा गया मेरे राम,
रामराज यें आ गया,
तर्ज – दिल दीवाना ना जाने।
कितने वर्षो बाद देखो,
रघुवर घर में आ गए,
राम लला के भक्तों में,
खुशियों के बादल छा गए,
मन में उमंग जगने लगी,
नगरी अवध सजने लगी,
मन की लगन जपने लगी,
जपने लगी मेरे राम,
राजतिलक है रघुवर का,
सिंहासन में विराजेंगे,
लखन जानकी के संग में,
प्रभु कितने प्यारे लागेंगे,
कितना ये सुन्दर नज़ारा है,
मन को लगे बड़ा प्यारा है,
सजने लगे, सजने लगे,
सजने लगे मेरे राम,
स्वर्ग से प्यारी हमको,
अयोध्या नगरी लगती है,
जय श्री राम के नारो से,
प्रभु की ये गलियां सजती है,
मंगल दीप जलाते है,
घर घर खुशियां मनाते है,
गुण गाता है तेरा ‘ओम’ जो,
किरपा करो मेरे राम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


