
सूने जीवन में खुशियों का रंग
सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
दुख के बदले में तुमने मुझे सुख दिया,
मेरे श्याम ……………।
होगी इतनी कृपा सोचा ना था कभी
पहले कुछ भी ना था आज कुछ ना कमी
सूखे होंठों पे बी ही अब तो रहती हंसी
मेरी मुश्किल को तुमने सदा हल किया
जबसे तेरी नज़र श्याम मुझ पे पड़ी,
मेरी सर पे सदा रहती मोरछड़ी,
अब तो है खुशनुमा ज़िन्दगी हर घड़ी,
मेरा संकट प्रभु तुमने खुद पे लिया,
आपके साथ से हो गया हूँ निडर,
आपके होते प्रभु मैं ना करता फिकर,
तुमने मुझको बिठाया है ऊँचे शिखर,
अवगुण मोहित का तुमने प्रभु ढक लिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

