
राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए,
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी उद्धार हो जाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....
उल्टा नाम जपत जग जाना बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना,
कि धुल गए उनके पाप तमाम परम पद अंत में पाए,
सुमेर पवनसुत पावन नामा अपने बस करि राखी रामा,
उनके दिल में बसे श्री राम सीना फार दिखलाए,
कौशल्या माँ ध्यान लगाई पवन रूप में राम को पाई,
अवध में जन्म लिए श्री राम वह पावन धाम कहलाए,
पाप और पापी से हारे धरती से जब संत पुकारे,
राम किए असुरों का संहार धर्म ध्वज आकर लहराए,
जन्म लेत तुलसी बोले राम राम बोला पड़ा उनका नाम,
अंत में दर्शन दिए श्री राम रामायण उन पर लिखवाई,
राम नाम पत्थर तेराए सागर पर सेतु बंदबाय,
शिला पर लिख दिया श्रीराम वो पत्थर डूब ना पाए,
सबरी बैठी आस लगाए कुटिया में प्रभु राम जी आए,
भगत के बस में हुए भगवान वह झूठे बेर भी खाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

