
लक्ष्मण सा भाई हो कोशाल्या माई हो,
स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो…….
नगरी हो अयोय्ध्या सी रघु कुल सा यारना हो,
चरण हो राघव के यहाँ मेरा ठिकाना हो……
हो त्याग भरत जैसा सीता सी नारी हो,
लव कुश के जैसी सन्तान हमारी हो……
श्रधा हो श्रवन जैसी शबरी सी भक्ति हो,
हनुमत के जैसे निष्ठा और शक्ति हो…..
मेरी जीवन नैया हो प्रभु राम खिवैया हो,
राम किरपा की सदा मेरे सिर पे छईया हो…..
सरयु का किनारा हो निर्मल जल धारा हो,
दर्श मुझे भगवन जिस घडी तुम्हारा हो…
,राम भजन,राम नवमी स्पेशल भजन, भगवान राम,राम जानकी भजन,सीताराम भजन,रामजी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
