
लहर लहर लहराए रे झंडा
लहर लहर लहराए रे,
झंडा बजरंग बली का,
बजरंग बली का झंडा,
बजरंग बली का,
देखो लहर लहर लहराए रे,
इस झंडे में क्या क्या गुण है,
बोलो क्या गुण है, कहो क्या गुण है,
ये सीता का पता लगाए रे,
ये तो अक्षय को मार गिराए रे,
ये तो सोने की लंका जलाये रे,
देखो लक्ष्मण प्राण बचाए रे,
सीता से राम को मिलाये रे,
सीने को फाड़ दिखाए रे,
ये भक्तो मान बढ़ाये रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

