
विश्वास रख तेरी लाज बचाने सांवरा आएगा
विश्वास रख तेरी लाज बचाने,
सांवरा आएगा सांवरा आएगा,
तेरी हार को तेरी जीत बनाने,
तर्ज – इस प्यार से मेरी तरफ।
चलने लगे जब मुश्किलों की आंधी,
सूझे ना रस्ता तुझको जरा भी,
तुझको जरा भी,
तेरी नाव को किनारे पे लगाने,
दुनिया क्या है बस है छलावा,
काम ना आए कोई श्याम के अलावा,
श्याम के अलावा,
अटके तेरे काम को बनाने,
श्याम पे सबकुछ छोड़ दे प्यारे,
साथी ये जिसका कभी नहीं हारे,
कभी नहीं हारे,
‘माधव’ तुझे फिर से लाड़ लड़ाने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
