
वृन्दावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
Vrindaavan Ham Chalenge Raadhe Raadhe Gaate Gaate lyrics
वृँदावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते,
साँवरिया वहीँ मिलेंगे राधे राधे गाते गाते,
वृन्दावन हम चलेंगे राधे राधे गाते गाते
वृन्दावन है प्रेम बगिया,
कहीं ग्वाले कहीं सखियाँ,
उनमे मिल जा रहेंगे,
उनमे मिल जा छिपेंगे,
राधे राधें गाते गाते,
जहाँ प्रेम की बहें धारा,
बसे कण कण में श्याम प्यारा,
उसी धारा में हम बहेंगे,
जहाँ नित ही रस की बरसाते,
प्रीतम से करेंगे बातें,
दिल की कुछ उनसे कहेंगे,
प्यारे के ‘चित्र विचित्र’,
ब्रज रज पा हुए पवित्र,
पागल बन वहीँ रहेंगे,
पागल बन वहीँ जियेंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




