
हिमाचल की गलियों में उत्सव छाया है,मेरा भोला दानी देखो नन्दी चढ़ आया है,नन्दी चढ़के आया बाबा नन्दी चढ़के आया है,वो देखो-वो देखो-वो देखो, भोला बाबा दुल्हा बनके आया है ।।
टेर ।।
तर्ज – वो देखो वो देखो ।
अंग भभूत सोहे नन्दी की सवारी, हाथ में त्रिशूल सोहे तेरे जटाधारी,भांग धतूरे का तूं भोग लगाया है ।। १ ।।
गले में भुजंग बाबा चिमटा बजाये, होले होले नन्दी तेरा ठुमका लगाये,गोरां जी को ब्याहने देखो जगपति आया है ।। २ ।।
देव नाचे-भूत नाचे-नाचे जग सारा, भोले की बारात का है अजब नजारा,धरती अम्बर नाचे कैसा आनन्द छाया है ।। ३ ।।
बनके बाराती आये भक्त ये तुम्हारे, भोले तेरी कृपा से होंगे वारे न्यारे,‘हर्ष’ नसीबों से ये शुभ दिन आया है ।। ४ ।।
लिरिक्स – विनोद अग्रवाल (हर्ष) जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




