
शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका ही उद्धार हुआ,अंत काल को भवसागर में, उसका बेडा पार हुआ ।।
(भोले शंकर की पूजा करो, ध्यान चरणों में इसके धरो,हर हर महादेव शिव शम्भू,हर हर महादेव शिव शम्भू )
डमरू वाला है जग में दयालु बड़ादीन दुखियों का दाता जगत का पिता,सब पे करता है ये भोला शंकर दया,सबको देता है ये आसरा,इन पावन चरणों में अर्पण, आकर जो इक बार हुआ,अंतकाल को भवसागर में, उसका बेडा पार हुआ ।।
नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,वंदना इसकी करते है सब देवता,इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,शक्ति का दान पातें हैं सब,नाथ असुर प्राणी सब पर ही, भोले का उपकार हुआ,अंत काल को भवसागर में, उसका बेडा पार हुआ ।।
लिरिक्स – महेंद्र देहलवी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

