
होंठों पे हो तेरा नाम,
चाहे सुबह हो या फिर शाम,
रटते ही रहे तेरा नाम,
मेरे खाटू वाले श्याम,
तर्ज – होंठों से छू लो।
इतनी तुम शक्ति दो,
इतनी तुम दृष्टि दो,
मेरा मन विचलित ना हो,
इतनी तुम भक्ति दो,
गुण गाऊं सदा मैं तेरा,
बस इतनी कृपा कर दो,
हारे के सहारे हो,
तो जीत दिलाओ ना,
हारे को मेरे श्याम,
इतना तड़पाओ ना,
अब और नहीं हारे,
विश्वास दिला दो ना,
बचपन से सुना हमने,
हारे को अपनाते हो,
सुरेश की बेला में,
क्यों देर लगाते हो,
अब शरण में ले लो श्याम,
क्यों हमें आजमाते हो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




