
शेरावाली मइयां ताले किस्मत के खोल,
मेहरा वाली मैया ताले किस्मत के खोल,
तूने भेजा भुलावा मइयां दौड़ा मैं आया,
रखलो चरणों के पास देदो ममता की छाया,
पहाड़ा वाली मइयां मुख से बेटा कह बोल,
जाने पीड़ पराई जग में तू ही महा माई,
मैं हु बंदा गरीब फिर भी चुनरी चढ़ाई,
मेरे घर में बजवा दे खुशियों के ढोल,
मैं हु तेरा पुजारी आके किरपा माँ करदे,
देके दर्शन दया का सिर पे हाथ माँ दर दे,
तेरी महिमा का मइयां जग में दूजा न तोल,
तू है ममता की मूरत मइयां मुझपे कर मेहर,
दू मैं कलियाँ कमल की मइयां राह में बखेर,
हाथो वाली तुमसे मैं न करता मखौल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



