
( तू माँ मेरी शेरोवाली,
मैं तेरा लाल गोपाल,
ध्यानु जैसे कर मुझपे भी,
तू ममता की ठंडी छाँव,
जैसे भी हैं लाल तेरे हैं,
पल पल करना संभाल,
नजर करम की जो तू कर दे,
हो जाऊ मैं खुशहाल। )
शेरोवाली मेरी बिगड़ी बना दो,
जन्मो से सोये मेरे भाग जगा दो,
चरणों में अपने मुझको जगहा दो,
शेरोवाली मेरी.....
तुम ना सुनोगी तो किस को सुनाऊ,
घाव ये दिल के किस को दिखाऊ,
होगी कैसे सुनवाई इतना बता दो,
झंडे वाली मेरी बिगड़ी बना दो,
झंडेवाली मेरी....
जग की हो जननी दुखियों की वाली,
ममता से मेरी भी भरो झोली खाली,
चाकर रहू बनके में मुझे अपनालो,
मेहरो वाली मेरी बिगड़ी बना दो,
मेहरोवाली मेरी....
ठाना है हर्ष मन में दर नहीं छूटे,
बस तेरे चरणों में ही सांस टूटे,
ठाना है हर्ष मन में,
दर पे पड़ा हु रखो या ठुकरादो,
अम्बे मैया मेरी बिगड़ी बना दो,
अम्बे मैया मेरी.....
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


