
श्याम ने दिया है श्याम ही संभालेगा
श्याम ने दिया है जो भी श्याम ही संभालेगा
नईया मझधार से श्याम ही निकालेगा
खाली हाँथ आये और खाली हाँथ जाएंगे
श्याम पे भरोसा किया,काम वो ही आएंगे
गिरने से पहले वो मुझको बचा लेगा
उसका दिया हुआ हमको क़ुबूल है
सांवरे के रहते चिंता करना फिजूल है
आएगी मुसीबत तो श्याम उसे टालेगा
बनवारी श्याम जैसा कोई नहीं होगा
जिसने दिया है आज कल वो ही देगा
साथी तू बना ले इसे,साथ ये निभाएगा
संपर्क - +919830608619
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



