
श्याम पिया नहीं लागे जिया,
तेरी रह रह याद सताए,
तेरे दर्श को तरसती है अँखियाँ,
कर कर के यादे बरसती है अँखियाँ,
कहा छुपा है वो नन्द नादरको,
उसका पता बताये,
जग का सताया हु विपदा का मारा,
तेरे सिवा नहीं दूजा सहारा,
तेरे मिलान की आस लगाई,
तू कैसे लपनाये,
ढूंढ ढूंढ कर हार थका हु ,
सारा जीवन वार चूका हु,
कैसे बताऊ ये दिल की बाते,
सारे जग तड़पाये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

