
श्याम प्यारे मुरलिया सुना दे
अपनी मुरली पे हमको नचा दे
बड़ी प्यारी है एह मतवारी है एह
जादूवाली है एह टोने वाली है एह
देवो के दिल को चरा ले
अपनी.......
है दीवाने तेरे मस्ताने तेरे
तू है श्यामा तो हम परवाने तेरे
मन के तारो को तू झनझना दे
सारे मदहोश है ना कौइ होश है
तुझसे मिलने का कान्हा जगा जोश है
अब तो विनती है चिलमन हटा दे
माफ करदे खता हमको अब ना सता
आ भी जा सावरे आ भी जा
भुल सारी हमारी भूला दे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

