
झूला झूलो री राधा रानी झूलने तेरा श्याम आया रे
Jhuula Jhuulo Ri Raadha Raani Jhuulane Tera Shyaam Aaya Re lyrics
झूला झूलो री राधा रानी झूलने तेरा श्याम आया रे
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे
सावन की बरसे है रिमझिम बदरियाँ
तेरी चुनरियाँ बीगोने राधे तेरा श्याम आया रे
रेशम की डोरी है चांदी का झुला,
झूले पे तुझको बिठाने राधे तेरा श्याम आया रे
कान्हा के हाथो में साजे मुरलियां,
मुरली की तान सुनाने राधे तेरा श्याम आया रे
हर्ष बुलाये तेरा प्रीतम ओ सजनी
मधुवन में रास रचाने हो राधे तेरा श्याम आया रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

